• Mon. Oct 26th, 2026

मथुरा के जमुनापार गद्दा की फेक्ट्री में लगी आग,लपटें देख स्वामी बेहोश

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा । जमुनापार क्षेत्र में लोहवन गांव के निकट एक गद्दा फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें देख फैक्टरी स्वामी बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, राया रोड पर लोहवन के पास निशि एंटरप्राइजेज के नाम से गद्दा फैक्टरी है। मंगलवार रात करीब 10 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने चार गाड़ियों आग बुझाने के लिए भेजीं। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इनमें तीन गाड़ियां मथुरा से और एक गाड़ी मांट से बुलाई गई। आग की लपटों से फैक्टरी में रखा तैयार और अधबने गद्दे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया फैक्टरी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सात से आठ लाख रुपये का अनुमान माना जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.