हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील सदर में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा सभी प्रार्थना-पत्रों के नियमानुसार, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही, नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, शासकीय सुरक्षा योजनाओं तथा आत्मनिर्भरता के प्रति विशेष रूप से जागरूक व प्रेरित किया गया।
मथुरा तहसील में सम्पूर्ण समाधान पर डीएम,व एसएसपी ने की जनसुनवाई
