हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा 16 अक्टूबर 2026/ वृंदावन में यमुना नदी के किनारे विकसित किया जा रहा एक विशाल और महत्वपूर्ण शहरी वन (सिटी फॉरेस्ट), जिसका नाम सौभरि नगर वन है। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी एवं डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल जी ने सौभरि नगर वन में चन्दन के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग के सौभरि नगर वन में वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी मथुरा श्री अतुल तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैवविविधता संवर्धन तथा अधिकाधिक पौधरोपण के माध्यम से ब्रज क्षेत्र को हरा-भरा बनाने एवं जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
7455095736
जिलाधिकारी ने सौभरि नगर वन में चंदन का लगाया पौधा
