हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व सचिव एवं एनएसयूआई की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार द्वारा वोट चोरी की गई है, उससे देश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि डरी हुई भाजपा सरकार को ललकारने और दिल्ली पुलिस द्वारा देश की बेटियों के साथ किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ एनएसयूआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के तत्वावधान में डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति महेश पाठक ने कहा कि देश का वास्तविक भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि आज चोर को चोर कहना इस देश में गुनाह हो गया है। देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया, हरीश पचौरी तथा प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736
मथुरा आईं करिश्मा ठाकुर ने पीएम मोदी पर बोला हमला, वोट चोरी से लोकतंत्र की हत्या
