हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की संस्कृति, भक्ति और लोककलाओं का संगम एक बार फिर भव्य रूप में देखने को मिलेगा। हेमा मालिनी 23 अक्तूबर को शाम छह बजे वृंदावन में ‘गंगा’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद 25 अक्तूबर को सौरभ राज जैन की नाट्य प्रस्तुति ‘मेरे कृष्ण’ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। 26 अक्तूबर को गीता शोध संस्थान की रासलीला और 27 अक्तूबर को शिवानी मिश्रा की ‘कलर्स ऑफ यूपी’ प्रस्तुति ब्रज की सांस्कृतिक छटा बिखेरेगी। बही, धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 24 अक्तूबर से संगीत, भजन और लोककलाओं की महफिल सजेगी। यहां ईशान मिश्रा के सूफी गायन, रसिक वैष्णव के ‘ब्रज रस’ भजन कॉन्सर्ट और रूट्स नादात्म बैंड की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 27 अक्तूबर को गजेंद्र प्रताप सिंह की भजन क्लबिंग, 28 अक्तूबर को ईशिता विश्वकर्मा और 29 अक्तूबर को लखवीर सिंह लक्खा की भजन प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा अतुल पंडित, पद्मश्री रामदयाल और अन्य कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्सव में प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। साथ ही देशभर के शिल्प एवं हस्तकला उत्पाद, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन, ब्रज का खानपान और मनोरंजन के साधन लोगों को आकर्षित करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।
7455095736
हेमा मालिनी 23 अक्तूबर को शाम छह बजे वृंदावन में ‘गंगा’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत
