• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। जेत में सफेद रंग की कार से आये चोर किसान की बकरियां ले उड़े

ByVijay Singhal

Feb 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां गांव जैंत से कार सवार चोर एक किसान के बकरे और बकरियों को कार में डाल कर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तीन दिन से थाने के चक्कर काटने के बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। थाना जैंत पहुंचे गांव जैंत निवासी ओमप्रकाश का कहना था कि 17 फरवरी की रात 7.45 बजे एक सफेद रंग की कार में आए चोर घर के निकट बंधा एक बकरा व दो बकरियों को कार में डालने लगे। यह देख दूर खड़ी उसकी मां ने शोर मचाया। वह दौड़ कर वहां पहुंचती, उससे पहले ही कार सवार चोर भाग गए।
घटना को अंजाम देकर गांव से निकलते ही चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद गाड़ी में सवार होकर साफ तौर पर गांव से निकलते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.