• Fri. Nov 27th, 2026

माध्यमिक शिक्षकों ने समस्याएं हल नहीं होने पर जताया रोष

Byvijay.singhal1233

Oct 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक किशोरी रमण इंटर कालेज में आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के शिक्षकों के कार्यों को निस्तारित न करने व 3 महीने बाद आपत्ति लगाकर पत्रावली लौटाना, सिटीजन चार्टर के अनुरूप कार्य न करना, 32 सूत्रीय मांग पत्र को निस्तारित न करने पर चर्चा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक के विरूद्ध आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया गया। शिक्षकों की समस्याओं का हल नहीं होने पर संघ के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र उपाध्याय और जिला मंत्री अनिल छौंकर ने संयुक्त रूप से किया। इसके अलावा शिक्षक विधायक पर प्रत्याशी डा. दिलीप आमौरिया को विजयी कैसे बनाने हेतु मथुरा जनपद से अधिक से अधिक वोट दिलाने हेतु मंथन हुआ। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री संजय पचौरी, श्यामवीर सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी, देवेंद्र परिहार, सौदान सिंह, मनोज कुमार पांडेय, कैलाश कौशिक, कल्पना सारस्वत, गीता रानी, प्रिया, मिथलेश, रवि पाल, हनुमान प्रसाद, राजीव शर्मा, अमित, उमेश सारस्वत, सूरजपाल, पदम सिंह आदि उपस्थित थे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.