हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 30 सितंबर 2026/ मुख्य विकास अधिकारी डॉ पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक में ओ0पी0डी0, आई0पी0डी0, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफ0आर0यू0, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आर0बी0एस0के0), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पी0पी0पी0 परियोजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, आदि योजनाओ के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण करे। अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के बैठने हेतु कुर्सी व बेंच, पीने हेतु पेयजल (आर0ओ0 जल एवं ठंडा जल), गर्मियों में पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी चिकित्साधिकारी ससमय अस्पताल में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मरीजों को तत्काल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के संबंध में जानकारी ली. तथा जननी सुरक्षा योजना के संबंध में समस्त सीएचसी लाभार्थियों को देय भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल तथा नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान और नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
7455095736
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति को बैठक संपन्न
