हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अन्तर्गत संस्कृति विभाग द्वारा चयनित नुक्कड़ नाटक टोलियों द्वारा तहसील छाता के कोसी में दो नुक्कड़ नाटक व संस्कृति विश्वविध्यालय में एक बड़े नाटक का आयोजन किया गया। मांट तहसील में बाजना तथा शेरगढ़ में चार जगह नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। नाटकों द्वारा दर्शकों को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक टोलियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण/शहरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनायो को नुक्कड़ नाटक से लोगो को जागरूप किया।
7455095736
मथुरा जनपद में संस्कृति विभाग द्वारा चयनित नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
