हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मथुरा डिपो ने राधाष्टमी महोत्सव के दौरान मथुरा से बरसाना तक चलाई गई 130 बसों को चलाया गया। रोडवेज ने अपनी बसों में 110972 यात्रियों को यात्रा कराई गई। जिससे 102.89 लाख रुपये की कमाई रोडवेज को हुई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि राधाष्टमी से एक दिन पहले 18 सितम्बर को रोडवेज की बसों में 22829 यात्रियों ने यात्रा की, जिनसे 21.66 लाख रुपये की आय हुई। राधाष्टमी के दिन 19 सितम्बर को रोडवेज बसों में 29416 यात्रियों ने यात्रा की जिनसे 25.41 लाख रुपये की आय हुई। 20 सितम्बर को रोडवेज बसों ने 29247 यात्रियों ने यात्रा की जिनसे 27.47 लाख रुपये की आय हुई।
7455095736
मथुरा में रोडवेज ने राधाष्टमी पर कमाएं 102.89 लाख
