• Fri. Nov 27th, 2026

शराब के ठेके की आरती उतार युवाओं से दूरी बनाने की अपील

Byvijay.singhal1233

Sep 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनूठा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक सरकारी ठेके की आरती उतारते हुए युवाओं को इससे बचने की गुहार लगा रहा है। ब्रज में मांस मदिरा पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग को लेकर यमुना किनारे बिहार घाट पर लंबे समय तक भूख हड़ताल और धरना देने वाले युवक रोहित मलान ने अपने अभियान को आगे बढ़ाने का नया तरीका निकाला है। रोहित मलान ने 25 सितम्बर की मध्य रात्रि के उपरांत सुनरख मार्ग स्थित सरकारी शराब के ठेके की आरती उतारी। उसका कहना है कि यह सरकारी देवता का मन्दिर है। जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह इससे दूरी बनाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी ब्रज को मांस मदिरा से मुक्त कराने की मांग की है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.