• Thu. Sep 24th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में युवक-युवती ने सगाई की रस्म निभाई

ByVijay Singhal

Sep 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में एक युवक-युवती द्वारा भगवान के समक्ष सगाई की रस्म निभाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर के वीआईपी कटघरे में खड़े होकर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक और युवती ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी करते हैं। साथ आए परिजनों और परिचितों ने इस पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से प्रसारित होने लगा। बताया जा रहा है कि युवक-युवती की लंबे समय से इच्छा थी कि वे अपने जीवन के इस विशेष अवसर को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के चरणों में संपन्न करें। इसी भावना के साथ दोनों मंदिर पहुंचे और भगवान को साक्षी मानकर सगाई की रस्म अदा की। गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर परिसर से निजी आयोजनों से जुड़े वीडियो पहले भी सामने आते रहे हैं। पूर्व में केक काटने, दूल्हा-दुल्हन द्वारा वरमाला पहनाने तथा अन्य निजी कार्यक्रमों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.