• Fri. Nov 27th, 2026

पुलिस मुठभेड़ में वांछित के पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा-कारतूस और बुलट बाइक बरामद

Byvijay.singhal1233

Sep 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती देर शाम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुखराई निवासी अभियुक्त मुस्ताक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त की तलाश में थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग एवं तलाश अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का अभियुक्त से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से मुस्ताक घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2750 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलट मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा अपहर्ता की हाईस्कूल की मार्कशीट, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.