• Fri. Nov 27th, 2026

विधुत प्रवर्तन दल ने आरओ प्लांट सहित 15 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

Byvijay.singhal1233

Sep 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए आरओ प्लांट सहित 15 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। विजिलेंस को सूचना मिली कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता मीटर से पहले कट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह, जेई सुशील कुमार, उप निरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह ने टीम के साथ लक्ष्मी नगर सब डिवीजन क्षेत्र के गांव तैय्यापुर, गांव भैंसारा, किनारई एवं पानी गांव में कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक आरओ प्लांट पर चोरी पकड़ी। इसके अलावा 14 घरेलू कनेक्शनों पर बिजली चोरी मिली। यहां अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। टीम ने अवैध केबलों को जब्त किया। सभी के खिलाफ विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इधर, देहात क्षेत्रों में टीमों ने चेकिंग करते हुए कई जगह गड़बड़ी पकड़ी और बकाएदारों के कनेक्शन काटे। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग को प्रगति से अवगत कराया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.