• Fri. Nov 27th, 2026

ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा घाट पर यमुना लाने की कवायद हुई दूर

Byvijay.singhal1233

Sep 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में देवरहा बाबा घाट से यमुना दूर होने के साथ घाट की सीढ़ियों पर सिल्ट की मोटी परत छोड़ गई है। आगामी कार्तिक मास पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और होने वाले दीपदान के लिए नगर निगम ने जहां घाट पर जमी सिल्ट हटाने का शुरू कर दिया है। घाट पर यमुना को लाने के लिए भी कवायद तेज कर दी है। पिछले दो माह से यमुना नदी के बढ़ता जल स्तर सामान्य से भी कम हो गया है, जिससे नदी देवरहा बाबा घाट से दूर चली गई हैं। देवरहा बाबा घाट की पांच सीढ़ियों पर सिल्ट की मोटी परत जम गई है। इससे घाट पर यमुना पूजन एवं श्राद्ध पक्ष में तर्पण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने घाट की सफाई और यमुना की धारा को घाट पर लाने के के निर्देश दिए। निगम की 20 कर्मचारी की टीम पोकलेन एवं जेसीबी मशीन से सफाई कार्य रविवार सुबह से शुरू कर दिया। टीम द्वारा घाट पर जमीं सिल्टी को हटाने के साथ ही घाट से करीब 40 फीट दूर चली गई यमुना को लाने के लिए मशीनों से घाट के आगे ड्रेजिंग का कार्य शुरु कर दिया है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा घाट के सामने यमुना नदी में जलस्तर कम होने पर जो सिल्ट जमा है उसे हटाकर घाट पर यमुना की धारा को लाने के प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य में नगर निगम कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से कर रहा है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.