हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारीशरण महाराज 25 वर्षीय के गऊ कृपाकुंज आश्रम की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जांच में सामने आया है कि घटना शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे हुई और पुलिस को इसकी जानकारी करीब 12:30 बजे में मथुरा के एक अस्पताल से मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्रम पहुंचकर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रसिक दुलारीशरण महाराज चौथी मंजिल से अचानक सड़क पर पैरों के बल गिरते दिखाई दे रहे हैं, जैसे ही वो गिरते हैं उनका सिर सड़क से टकराता है और फट जाता है। रसिक तड़पने लगते हैं। वहीं, दीपक की मौत की जानकारी पर जबलपुर से पहुंचे परिजन ने आश्रम प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दीपक उर्फ रसिक दुलारीशरण महाराज की जिंदगी चार मिनट में ही खत्म हो गई। कमरे से निकलकर वह छत पर पहुंचे। कुछ मिनट बैठने और लेटने के बाद छत से नीचे कूद गए। नीचे गिरने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। आश्रम के अन्य शिष्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
7455095736
ग्राइंडर से काटा प्राइवेट पार्ट, फिर छत से कूदा; सामने आया सीसीटीवी फुटेज
