हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार अंतर्गत पुलिस लाइन के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन सिपाही घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे उपचार को आगरा रेफर कर दिया है, जबकि दो को उपचार के बाद छुटटी दे दी है। शनिवार दोपहर एक बजे करीब तीन सिपाही पुलिस लाइन के सामने से होकर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते तीनों सिपाही घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तीनों को तत्काल उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से हालत चिंताजनक होने पर सिपाही हेमंत कुमार को उपचार के लिये आगरा रेफर कर दिया है। वहीं अनुज कुमार और अमन कुमार का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर त्रिपुरेश कौशिक ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
7455095736
