हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली के अंतर्गत गांव खानपुर में पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी के साथ भी से मारपीट कर हाथ की उंगली तोड़ दी गई। पुलिस ने महिला समेत चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खानपुर थाना छाता निवासी मोहित पाण्डेय ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे उनके पड़ोसी बालकिशन, हरिबाबू, देवा, एक महिला तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर लाठी-डंडे और लोहे के सरियों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए और हमला बोल दिया। पीड़ित के भाई कुलदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन कुलदीप को बेहोशी की हालत में तुरंत उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल मथुरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर नाजुक हालत और होश न आने के कारण उसे किसी उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। पीड़ित के अनुसार, जब वह और उसके चाचा का लड़का कुलदीप को लेकर अस्पताल में थे, तभी आरोपियों ने दोबारा उसके घर पर हमला कर मोहित की पत्नी पार्वती को पीटकर अंगुली तोड़ दी। घटना के संबंध में मोहित पाण्डेय ने छाता कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
7455095736
छाता में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा, महिला की तोड़ी अंगुली
