• Tue. Sep 22nd, 2026

निगम की सुस्त चाल से व्यापारियों में उबाल

ByVijay Singhal

Sep 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निर्माण कार्यों और समस्या समाधान में नगर निगम की सुस्त चाल पर व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। नगर विकास का रोड मैप तैयार करने के लिए हुई बैठक में व्यापारियों ने 16 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को साैंपा। इसमें सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी गति, फुटपाथ और नालियों के कामों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कोतवाली रोड के व्यापारियों के लगभग 2 वर्ष पहले शुल्क जमा करने के बाद भी नामांतरण नहीं होने का मुद्दा उठाया। वहीं, तीन बार बोर्ड से प्रस्ताव पास होने और उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी जवाहरहाट पर पाकिस्तान से आए विस्थापित दुकानदारों व निवासियों का हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जमा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त ने समस्या का समाधान करने के साथ ही व्यापारियों की सहमति से नगर विकास का रोड मैप तैयार किया। जाम की समस्या के समाधान की रखी मांग इसके अलावा आर्य समाज बंगाली घाट रोड पर 50 वर्षों से स्थित खोखा के स्थान पर पक्की दुकानें बनानें, आगरा रोड स्थित प्रमुख व्यावसायिक स्थल सेठ वाडा में सड़क निर्माण प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, गोविंदगंज सब्जी मंडी में सड़क नाली, प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्रीद्वारकाधीश को जाने वाले मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने, जाम की समस्या के समाधान सहित कई मांगें रखी गईं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.