• Fri. Nov 27th, 2026

गोवर्धन रोड की सड़क पर गड्ढे ने लगाया फोरलेन की रफ्तार पर ब्रेक

Byvijay.singhal1233

Sep 27, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन रोड पर खंडेलवाल सेवा सदन के सामने फोरलेन पर बड़ा गड्ढा वाहनों की रफ्तार रोक रहा है। चालक गड्ढे से बचने के लिए धीमी गति से किनारे से निकल रहे हैं। उखड़ी ईंटें वाहनों से उछलकर राहगीरों को चोट पहुंचाने के साथ हादसे का खतरा बढ़ा रही हैं। हाईवे से श्रीजी बाबा स्कूल तक 1800 मीटर सीसी फोरलेन में गोवर्धन-मथुरा लेन पर खंडेलवाल सेवा सदन, महाराजा पार्क रोड और एफसीआई गोदाम के सामने तीन ठोकरें बनी थीं। जुलाई में गुरु पूर्णिमा मेले से पहले इनके कॉलम काटकर सीमेंटेड ईंटों से मरम्मत कराई गई थी। कुछ ही दिन बाद खंडेलवाल सेवा सदन के सामने ईंटें फिर उखड़ गईं और गड्ढा बन गया। करीब 496 करोड़ रुपये की लागत से 2023 में बनी सड़क में जल्द खराबी शुरू होने से गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.