• Mon. Sep 21st, 2026

बीएसए रतन कीर्ति ने अभिभावकों से अपील, बच्चे की APAAR ID उसकी डिजिटल शैक्षिक पहचान

ByVijay Singhal

Sep 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 21 सितम्बर 2026/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने समस्त अभिभावकों से विनम्र अपील है। APAAR ID विद्यार्थियों की एक स्थायी डिजिटल शैक्षिक पहचान है, जिसमें उनकी शैक्षिक उपलब्धियों, प्रमाण-पत्रों एवं अकादमिक अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने में सहायता मिलती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सुगम प्रबंधन, उपलब्धियों का डिजिटल संधारण तथा भविष्य में शैक्षिक संस्थानों के मध्य अभिलेखों के आदान-प्रदान में सुविधा प्राप्त होती है, साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षिक यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि विद्यालय से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहमति एवं विवरण उपलब्ध कराते हुए अपने बच्चों की APAAR ID का सृजन शीघ्र सुनिश्चित करें तथा इस महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल में अपना सहयोग प्रदान करें।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.