हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों द्वारा 16 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त सोपा गया जिसमें सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी गति, फुटपाथ व नालियों के कामों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई वहीं कोतवाली रोड के व्यापारियों द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व नामांतरण शुल्क जमा करने के बाद भी नामांतरण नहीं किए जाने व जवाहरहाट पर पाकिस्तान से आऐ विस्थापित दुकानदारों व निवासियों को तीन बार बोर्ड प्रस्ताव पास होने व माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हाउस टैक्स व वाटर टैक्स जमा न किए जाने व आर्य समाज बंगाली घाट रोड पर 50 वर्षों से स्थित खोका दुकानों के स्थान पर पक्की दुकानें बनाकर दुकानदारों को स्वामित्व प्रदान किए जाने, जिला अस्पताल के बाहर स्थित स्टॉल दुकानदारों का किराया कुछ वर्षों से जमा न किए जाने व संपूर्ण नगर में अनउपयोगी टेलीफोन व बिजली विभाग के खंबो का लगे होना, आगरा रोड स्थित प्रमुख व्यावसायिक स्थल सेठ वाडा में सड़क निर्माण प्रकाश व्यवस्था व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, गोविंदगंज सब्जी मंडी में सड़क नाली व प्रकाश व्यवस्था के साथ घीया मंडी बाजार में शौचालय व प्याऊ के निर्माण के साथ भरतपुर गेट चौराहे से चौक बाजार चौराहे तक सड़क निर्माण व प्रकाश की व्यवस्था, कोतवाली रोड स्थित भैंस बहोरा मार्ग में स्थापित डलाब घर को हटाने व शहर के प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री द्वारकाधीश को जाने वाले मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने, शहर में जाम की विकराल समस्या के समाधान व नगर में बंदर, कुत्तों व आवारा पशुओं के खिलाफ सघन अभियान चलाने के साथ ही नगर के किसी भी क्षेत्र में व्यापारियों के विरुद्ध प्लास्टिक, अतिक्रमण एवं अन्य विषयों से संबंधित किसी भी कार्यवाही से पूर्व क्षेत्रीय व्यापारिक इकाई को विश्वास में लेने की बात कही गई व पूर्व की भांति सभी प्रमुख मार्गो में रात्रि में सफाई व्यवस्था व सोमवार रात्रि को नालियों की सफाई की मांग भी रखी गई।
7455095736
नगर निगम सभागार में व्यापारियों ने 16 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को सोपा
