• Sat. Sep 19th, 2026

मथुरा के सोंख में अग्रसेन जयंती महोत्सव 11 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू

ByVijay Singhal

Sep 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बा की अग्रवाल समाज के द्वारा होने वाले चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर सजातीय बंधु तैयारियों में जुट गए है। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में चार दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में 11 अक्टूबर को कलश यात्रा, हवन यज्ञ व ध्वज पूजन व जादूगर शो, 12 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, महिला डांडिया नृत्य और बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता, 13 को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, 14 को प्रतिभा सम्मान व समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। कमेटी पदाधिकारी शोभायात्रा में निकलने वाले 18 राजकुमारों और अन्य झांकियों के स्वरूपों की चयन प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव में विभिन्न स्वरूपों का किरदार निभाने वाले कलाकारों और अग्रसेन महाराज, कुलदेवी लक्ष्मी देवी, अग्रगौत्र के प्रतीक 18 राजकुमारों को चयन के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। मंत्री विशेष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में डांडिया नृत्य के साथ छोटे-छोटे बच्चों की खेलकूद व डांस प्रतियोगिता कराई जायेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, उप मंत्री वैभव गर्ग, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर गोयल, नवीन अग्रवाल, अनिल बंसल आदि उपस्थित थे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.