• Sat. Sep 19th, 2026

बरसाना में लाला के गांव से आएगी लाडली के जन्म की बधाई

ByVijay Singhal

Sep 18, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना का कण-कण राधे-राधे के जयकारों से पुलकित होने लगा है। जिस गांव में लाला ने जन्म लिया। बरसाना और नंदगांव के समाजी आमने-सामने बैठकर जन्म की मंगल बधाई के पद गाएंगे। लाला के गांव से लाडली के गांव पहुंचने वाली यह बधाई ब्रज की उस अनूठी परंपरा का सजीव भाव होगी, जहां राधा-कृष्ण की लीला में दो गांवों का प्रेम जुड़ा है। ब्रज की पुरातन परंपरा में नंदगांव के समाजी बाबा वृषभान और मैया कीरति को लाडली के जन्म की बधाई देने श्रीजी के दरबार पहुंचते हैं। इस दौरान श्रीजी मंदिर में नंदगांव और बरसाना के समाजी आमने-सामने बैठकर रसिक कवियों के जन्म-बधाई पदों का गायन करेंगे। समाज गायन में दोनों गांवों की रसिक परंपरा के साथ आपसी हास-परिहास भी देखने को मिलेगा। समाजियों का स्वागत उन्हें लड्डू देने की परंपरा के साथ किया जाएगा। नंदगांव की बधाई के अगले दिन राधाष्टमी पर श्रीजी मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्राकट्य बेला में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक होगा। लाडली के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए देशभर से श्रद्धालु बरसाना पहुंचेंगे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.