• Fri. Sep 18th, 2026

फरह में 22 करोड़ से बनी सड़क दो दिन भी न टिकी, ठेकेदार ने कराई सीमेंट से लीपापोती

ByVijay Singhal

Sep 18, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित फतिहा गांव से हथियाबली-सनौरा-बेरी होते हुए ओल कस्बा तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। 22 करोड़ की लागत से हो रहा सड़क निर्माण दो दिन भी नहीं टिक सका है। वीडियो वायरल होने पर डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप करा दिया गया है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। यह मार्ग ओल कस्बा होकर राजस्थान के भरतपुर की दूरी कम करता है। मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य विधायक पूरन प्रकाश की निधि से कराया जा रहा था। ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह बेरी गांव के लोगों ने निर्माण रुकवाया दिया है। इस मार्ग को चौड़ा करने का ठेका पिछले माह 22 करोड़ रुपये में आशीष कुमार की कंपनी एबी कंस्ट्रक्शन को दिया था। कंपनी द्वारा नियुक्त ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए बेरी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क चौड़ीकरण का कार्य रुकवा दिया। एक दिन पूर्व बनी सड़क उखड़ने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मंगलवार की देररात ठेकेदार द्वारा उखड़ी हुई सड़क पर सीमेंट का लेप लगवा दिया गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। बुधवार सुबह कार्य करने पहुंचे ठेकेदार के मजदूरों को बेरी गांव के लोगों ने भगा दिया। विधायक पूरन प्रकाश का कहना है फतिहा से ओल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य विधायक निधि से 22 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। घटिया सामग्री लगाने का आरोप बेरी गांव के लोगों द्वारा लगाया गया है। सड़क का निरीक्षण करेंगे। घटिया सामग्री नहीं लगने दी जाएगी।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.