हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा में एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने अपनी पहचान बदलकर और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का सहारा लेकर पीड़ित को झांसे में लिया और लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शेरगढ़ रोड निवासी प्रदीप कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने कूट रचित फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दिखाकर उन्हें असली होने का झांसा दिया और उनसे कुल 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित के पैरों तले जमीन निकल गई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही ठगी गया सारा पैसा होल्ड करा दिया गया है और घटना की जांच निरीक्षक अमित कुमार चौहान को सौंपी गई है। पुलिस की साइबर सेल टीम बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर ठगों की तलाश में जुट गई है।
7455095736
मथुरा में इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड दिखाकर पांच लाख की साइबर ठगी
