हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान मिशन सेफ फ्यूचर-3.0 के तहत मथुरा में स्कूली वाहनों की औचक जांच की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को प्रवर्तन टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। जांच के दौरान टेंटी गांव के श्री विनायक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक अपंजीकृत बस को थाना सुरीर में निरुद्ध किया गया।
7455095736
एआरटीओ ने 29 स्कूली वाहनों का किया चालान, 6 सीज
