• Thu. Sep 17th, 2026

सुरीर में शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी के मामले में वांछित आरोपी बुलंदशहर के थाना ककोड़ के गढ़ाना निवासी रविंद्र भाटी को सुरीर-भदनवारा मार्ग से गिरफ्तार किया है। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसे शादी कराने के लिए 26 अगस्त को पनैठी, अलीगढ़ बुलाया। यहां उसे काजल नाम की महिला मिली। खुद को महिला का चाचा बता रहे सूरजपाल और भाई रविंद्र भाटी व दिनेश भाटी ने शादी की एवज में 1.15 लाख रुपये में सौदा तय किया और 99 हजार रुपये यूपीआई के जरिए तथा 16 हजार नकद ले लिए। देवी मंदिर पर माला डलवाई गई थी। चंद्रभान दुल्हन को लेकर घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद ही दुल्हन घर से गायब हो गई थी। पुलिस दुल्हन काजल उर्फ रुबीना, शेरगढ़ के गांव अगरयाला निवासी सुंदर व थाना गोविंद नगर निवासी इरफान व दिनेश भाटी को को जेल भेज चुकी है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.