• Fri. Nov 27th, 2026

राधा के स्वागत को दुल्हन सी सजने लगी बरसाना नगरी

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधे-राधे के जयकारों से वृषभान की नगरी भक्तिरस में डूबने लगी है। हर ओर उस पावन बेला की प्रतीक्षा है, जब ब्रह्म मुहूर्त में श्रीजी महल से राधारानी का प्राकट्य होगा। 19 सितंबर की भोर चार बजे होने वाले इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालुओं के कदम बरसाना की ओर बढ़ने लगे हैं। राधाष्टमी को लेकर बरसाना में तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर हैं। ब्रह्मंचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी के निज महल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को जन्मोत्सव के अनुरूप सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जन्मोत्सव के नजदीक आते ही बरसाना की गलियों और बाजारों में भी उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। अष्ट सखियों के गांवों में भी तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। मानगढ़, मानमंदिर, मोर कुटी, खोर साखरी, गहवरवन, दानगढ़, विलासगढ़ और कीर्ति मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी है। राधारानी के प्राकट्य से दो दिन पहले उनकी प्रिय सखी ललिता जी का जन्मोत्सव आज ऊंचागांव स्थित निज महल में धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव के अवसर पर सेवायतों द्वारा ललिता जी का अभिषेक कराया। बधाई गायन हुआ।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.