• Wed. Sep 16th, 2026

मथुरा जनपद में हाईस्कूल के विद्यार्थियों के विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा

ByVijay Singhal

Sep 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में हाईस्कूल के विद्यार्थियों के विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा अब स्कूल स्तर पर नहीं होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दोनों विषयों की 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराएगा। परीक्षा में मिले अंक विद्यार्थियों के अंतिम अंकपत्र में जोड़े जाएंगे। अभी तक विज्ञान और गृह विज्ञान में प्रयोगात्मक कार्य का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाता था। इसके लिए पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग की व्यवस्था थी। शिक्षक विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक कार्य के आधार पर मूल्यांकन करते थे। नई व्यवस्था में यह जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी गई है। इस बदलाव का असर जिले के करीब 535 माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 34 हजार छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा। विद्यार्थियों को अब परिषद की ओर से कराई जाने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी करनी होगी। परीक्षा की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश परिषद की ओर से जारी किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्य का आंतरिक मूल्यांकन पहले की तरह विद्यालय स्तर पर ही होता रहेगा। इन दोनों विषयों में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद कराएगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.