हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में हॉस्टल में अपने कमरे के सामने घूम रहे एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र बंदर के डर से पांचवीं मंजिल से गिर गया। छात्र की हालत गंभीर है। घटना से हॉस्टल परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय के हॉस्टल परिसर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र वैभव गौड़ पुत्र मुकेश गौड़ सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कमरे के सामने घूम रहा था। तभी अचानक बंदर आ गया। बंदर के डर से भयभीत होकर छात्र वैभव गौड़ पांचवीं मंजिल से गिर गया। बुरी तरह से घायल हो गया। घटना से विश्वविद्यालय परिसर के अफरातफरी मच गई। आननफानन लोगों ने छात्र को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरो के कैद है। घायल छात्र वैभव गौड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बंदर के डर से पांचवीं मंजिल से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र गिर गया है। हालात गंभीर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
बंदर के डर से पांचवीं मंजिल से गिरा छात्र, हालत गंभीर
