• Mon. Sep 14th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन में गोकुल बैराज से गंगाजल की रफ्तार थमी

ByVijay Singhal

Sep 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में गोकुल बैराज से होने वाली गंगाजल आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से चरमरा गई है। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गोकुल बैराज से रोजाना 25 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैराज पर 120-120 हॉर्स पावर (एचपी) के दो पंप सेट और एक बड़ा 240 एचपी का पंप सेट स्थापित है। इनमें से मुख्य 240 एचपी वाले पंप सेट में पिछले दो दिन से तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से पाइपलाइन में जरूरी पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। इससे पानी आगे के क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस तकनीकी खराबी के कारण नगर निगम के वार्ड संख्या 54, 44, 30, 20 (एक हिस्सा), 22 और 42 में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थानीय निवासी निजी संसाधनों, जैसे सबमर्सिबल पंप, हैंडपंप के सहारे हैं। जलकल विभाग ने इन क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था की है। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया है कि पंप सेट की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सोमवार सुबह तक पंप सेट के चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रभावित वार्डों में गंगाजल आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.