• Mon. Sep 14th, 2026

बांके बिहारी जी के चांदी रथ की जांच के लिए सेवायत के घर पहुंची टीम

ByVijay Singhal

Sep 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की संपत्ति की जांच अब गोस्वामी के घर तक पहुंच गई है। हाईपावर्ड कमेटी के आदेश पर चांदी के रथ और शेषनाग को लेकर गठित जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जगन्नाथ रथयात्रा में इस बार श्रीबांकेबिहारीजी को चांदी के रथ पर विराजमान नहीं किया गया था। उसके बाद सावन की महाशिवरात्रि पर भी चांदी के शेषनाग पर आराध्य को विराजित नहीं किया गया। जबकि पूर्व के वर्षों में रथ और शेषनाग दोनों ही मंदिर में ठाकुरजी की सेवा में लगते आए थे। इस पर सवाल खड़े हुए तो सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि रथ और शेषनाग उनके अपने ट्रस्ट के हैं। वह अपनी सेवा में प्रयोग करते हैं या फिर कोई सेवायत मांगता है तो ठाकुरजी की सेवा के लिए दे देते हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी ने पिछली बैठक में सभी पदाधिकारियों की रजामंदी से जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। जिसमें एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, एसएसपी श्लोक कुमार सहित तीन लोगों को शामिल किया था। रविवार को पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के यहां पहुंची। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि प्रभारी अपर नगर मजिस्ट्रेट रामप्रसाद त्रिपाठी के साथ जांच के दायरे में आए ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के घर जाकर उनको पत्र दिया गया। जिसमें उसने कहा कि जांच के दायरे में आने वाली ठाकुरजी को भेंट स्वरूप दी गई किसी भी संपत्ति को जस का तस रखा जाए और जांच में टीम का सहयोग किया जाए। वहीं कमेटी के सेवायत सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के यहां करीब 30 से 40 पुलिसकर्मी और अधिकारी बिना किसी पूर्व नोटिस के पहुंच गए। टीम ने घर में मौजूद लोगों से कथित तौर पर कीमती सामान दिखाने की मांग की गई। गोस्वामी समाज के लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई से संबंधित नोटिस और सरकारी दस्तावेज दिखाने को कहा। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। मामला बढ़ता देख सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी चले गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.