हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रृंगारियों का स्वागत कर उन्हें महोत्सव का निमंत्रण दिया। श्रृंगारियों ने भी पदाधिकारियों को महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने का आश्वासन दिया। हर वर्ष रामलीला महोत्सव के साथ नगर में श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुभारंभ अवसर पर 11 अक्तूबर को सराय शाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला से प्रातः पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचेगी, जहां आचार्य पं. मोर मुकुट शास्त्री द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभा के अध्यक्ष संजीब जाबिया द्वारा अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण किया जाएगा।वहीं 15 अक्तूबर को थाना रोड स्थित गयालाल स्मृति भवन से दो वर्ष पूर्व निर्मित चांदी के सिंहासन पर विराजमान अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का दिव्य डोला, महारानी माधवी की पालकी, कुलदेवी महालक्ष्मी की झांकी और सफेद घोड़ों पर राजश्री ड्रेस में सवार 18 राजकुमारों के साथ अन्य दर्जनभर झांकियां नगर भ्रमण पर निकलेंगी। शोभायात्रा में शामिल होने वाले 18 राजकुमारों के चयन के लिए आवेदन पत्र नगर के चिह्नित स्थानों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। निमंत्रण देने वालों में सभा के अध्यक्ष संजीब जाबिया, मंत्री जगदीश गोयल, देशबंधु अग्रवाल, नवल भगतजी, हरेन्द्र ठाकुर, दीपक बड़गूजर, मनीष अग्रवाल, दामोदर पटवारी सहित दर्जनों श्रृंगारी मौजूद रहे।
7455095736
कोसीकलां में पांच दिवसीय होगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव
