हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट पुलिस ने दबिश देते हुए गांव हैंद खंड जाबरा को जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। इसे अप्रैल माह में डीएम न्यायालय ने छह माह को जिला बदर किया था। प्रभारी निरीक्षक मांट उमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात कीरब नौ बजे उप निरीक्षक विजन सिंह, संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि एक जिला बदर समय से पहले ही अपने गांव आया हुआ है। सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गांव हैंद खंड जाबरा, मांट में दबिश देते हुए जिला बदर के आरोपी करन उर्फ करनवीर को घर से गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी के न्यायालय में वाद चल रहा था। इसमें जिलाधिकारी ने 21 अप्रैल को करन उर्फ करनवीर के खिलाफ छह माह के लिये जिला बदर का आदेश किया था। आदेश में स्पष्ट किया था कि आरोपी जनपद की सीमा से बाहर रहेगा, बावजूद इसके आरोपी ने आदेश का उल्लंघन कर समयावधि से पहले ही सीमा में आ गया।
7455095736
मांट पुलिस ने जिला बदर आरोपी किया गिरफ्तार
