हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स
मथुरा। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने बैंकों से छोटे कारोबारियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। यह बात उन्होंने एमएसएमई टाउनहॉल आयोजित बैठक में कही। कुमार ने जोर दिया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई से जुड़े ऋण आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में हो। इससे जिले के छोटे उद्यमियों को कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र बड़ी आबादी को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध करा रहा है। आरबीआई ने इस क्षेत्र के लिए कई दिशा-निर्देश और योजनाएं जारी की हैं। कार्यालय की उप महाप्रबंधक अनुराधा साहू ने भी बैंकों से उद्यमियों के साथ समन्वय करने को कहा। बैठक में केनरा बैंक के महाप्रबंधक सुनित कुमार सिंह, एसबीआई के उप महाप्रबंधक पंकज अग्रवाल और यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजीव रंजन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
मथुरा। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने बैंकों से छोटे कारोबारियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का आह्वान
