• Fri. Sep 11th, 2026

प्रेमानंद महाराज की साधना और संदेश पर हिमांगी सखी बनाएंगी बायोपिक

ByVijay Singhal

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन, साधना और आध्यात्मिक यात्रा को अब बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी है। आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचीं किन्नर जगद्गुरु महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने की घोषणा की है। फिल्म का प्रस्तावित नाम ‘प्रेमानंद महाराज एंड राधा अंश’ रखा गया है। हिमांगी सखी ने कहा कि संत प्रेमानंद ने राधा नाम की भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को देश ही नहीं विदेशों तक पहुंचाया है। उनके विचारों और साधना से बड़ी संख्या में लोग आध्यात्मिक मार्ग से जुड़े हैं। ऐसे में उनके जीवन और तपस्या को फिल्म के माध्यम से समाज के सामने लाना एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। हिमांगी सखी ने बताया कि प्रस्तावित बायोपिक में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनकी साधना, संघर्ष और आध्यात्मिक विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। कलाकारों के चयन को लेकर हिमांगी सखी ने कहा कि फिल्म में उन्हीं कलाकारों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, जिनकी राधारानी के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति हो। हिमांगी सखी ने बताया कि फिल्म के संबंध में वह जल्द ही मुंबई जाएंगी। वहां अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात कर इस परियोजना के लिए सहयोग मांगेंगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.