• Thu. Sep 10th, 2026

गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने किया अक्षय पात्र का भ्रमण

ByVijay Singhal

Sep 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशन में विकास खंड गोवर्धन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय स्योवा के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत वृंदावन स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन का भ्रमण कराया। अक्षय पात्र के सुपरवाइजर विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने भृमण किया। रवि व सत्येद्र चौधरी ने बच्चों को मंदिर की विशेषता बताई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने अक्षय पात्र के विशाल केंद्रीकृत रसोईघर में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। बच्चों ने इसे अपने जीवन का एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। विद्यालय के प्रताप सिंह, सरोज कुमारी, सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता चौधरी, राजकुमार चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ गोवर्धन का सहयोग रहा।प्रधानाध्यापिका वीना कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.