• Thu. Sep 10th, 2026

मथुरा। छाता में उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

ByVijay Singhal

Sep 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरेंद्र पाल को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि आने वाले समय में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.