हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील के अंतर्गत समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांट के एक बंद प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में मांट विधानसभा क्षेत्र के 26 प्राथमिक विद्यालय बंद कराये गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आने दो सभी बंद स्कूलों को चालू कराया जाएगा। समाजवादियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से बंद किए स्कूलों को पुन: खोलने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव रायपुर, सुहागपुर, मुदलिया, बादनपुर, भालई, पिरसुआ, सुथरिया, अंधियार, हुलासीगढ़ी, खेरिया नगला, सकतपुर, इखू और शंकर गढ़ी के प्राथमिक स्कूल प्रदेश में भाजपा सरकार ने दोबारा आने पर बंद करा दिए। प्रदर्शन में पार्टी के नेता जमील खान, सुभाष नोहबर, होशियार सिंह नरवार, रिंकू चौधरी, सोनू पचहरा, परवीन सिंह, बंटी, रणवीर सिंह प्रधान, पदम सिंह फोजदार आदि उपस्थित थे।
7455095736
मथुरा के कस्वा मांट विधान सभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने 26 स्कूल कराये बंद
