हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में डलावघरों और घरों से कूड़ा उठाने वालों की हड़ताल दोपहर तक समाप्त हो गई, लेकिन डलावघरों और मंदिर को जाने वाले मार्ग पर दूसरे दिन भी कूड़े के ढेर लगे रहे। स्थानीय लोगों के साथ देशभर से राधाष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी और तेज दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगर निगम द्वारा कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन कंपनी से घरों से कूड़ा कलेक्शन करने और डलावघरों पर जमा कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कंपनी के 750 सफाईकर्मी पांच मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार दोपहर को भले ही हड़ताल खत्म हो गई और कर्मचारी काम पर लौटने का दावा किया गया, लेकिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर के मार्ग, नगर के तिराहे-चौराहे, नगर के मुख्य मार्गों पर दिनभर कूड़े के ढेर लगे रहे। किशोरपुरा और जुगल घाट से होकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर दिनभर लगे गंदगी के ढेर से होकर होकर निकलने को मजबूर होना पड़ा। तेज दुर्गंध के कारण श्रद्धालु मुंह पर कपड़ा रखकर मंदिर तक पहुंचे। इसके अलावा चार संप्रदाय आश्रम मार्ग, जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप, जुगल घाट, परिक्रमा मार्ग सहित कई स्थानों पर दिनभर कूड़ा पड़ा रहा। लोग उमस भरी गर्मी में गंदगी का सामना करते रहे। गंदगी और दुर्गंध के कारण गंदगी के ढेर के समीप दुकान और गेस्ट हाउस संचालकों ने उन्हें बंद रखा। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा आठ सदस्यीय समिति गठित करने के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अब जमा कचरा उठाने का कार्य किया जा रहा है।
7455095736
व्रन्दावन में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, फिर भी लगे रहे कूड़े के ढेर
