हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा शिक्षक दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी सफलता पाने वाले 29 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में 18 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों वाली बस्तियों में गरीब एवं कूड़ा बीनने वालों के बच्चों को शिक्षित कर रहे स्ट्रीट चिल्ड्रन स्कूल के संस्थापक सतीश शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। धौलीप्याऊ स्थित होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज छाता मीनाक्षी बंसल, लक्ष्मी गर्ग, नीतू गर्ग, राधिका अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, गीतू अग्रवाल, योगिता तायल, नेहा गर्ग ने भगवान श्रीकृष्ण की छवि के सम्मुख दीप जलाकर किया। अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत सीमा गोयल एवं योगिता तायल ने दुपट्टा उढ़ाकर किया। इससे पूर्व सभी सदस्यों को हाउजी खिलाई गई, जिसमें नीतू गर्ग, खुशबू अग्रवाल, अंश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल एवं विपिन मित्तल ने गिफ्ट प्राप्त किया। संचालन सचिव शोमित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में संस्थापक अजयकान्त गर्ग, अध्यक्ष दिलीप गर्ग, सचिव शोमित अग्रवाल, संयोजक योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सहसचिव चिराग अग्रवाल, धीरज गोयल, शैलेंद्र वंदना अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, नीरज तायल, तनु गर्ग, मोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष रेखा सिंघल, प्रतुल नेहा गंगल, मुकुल अंजलि अग्रवाल, सुहानी गोयल उपस्थित थे।
7455095736
