हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते 8 से 17 सितंबर तक कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों को 15 से 60 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। इससे मथुरा होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को कुछ समय की देरी का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्य धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर लंबे गेज कन्वर्जन कार्य के तहत किया जा रहा है। इसके चलते झेलम, पातालकोट, उत्कल, सचखंड, महाकौशल, समता, तमिलनाडु संपर्क क्रांति और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। 15 सितंबर को सबसे अधिक असर रहेगा। इस दिन आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू को 60 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस को 50, समता एक्सप्रेस को 45, सचखंड और श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को 35-35 मिनट और तमिलनाडू संपर्क क्रांति को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। इसके अलावा झेलम एक्सप्रेस को 16 सितंबर को 60 मिनट और पातालकोट एक्सप्रेस को 15 सितंबर को 60 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
7455095736
एक दर्जन ट्रेनों पर यार्ड के री-मॉडलिंग से पड़ेगा असर
