• Mon. Sep 7th, 2026

मथुरा में 65 हुई चीनी 55 पर आकर रुकी

ByVijay Singhal

Sep 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चीनी के दाम फुटकर दुकानों पर 10 दिन पहले 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे जो अब घटकर 55 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। वहीं थोक बाजार में भी चीनी की कीमतें गिरकर 52 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। 20-25 दिन पूर्व चीनी का न्यूनतम भाव 45 रुपये प्रति किलोग्राम था। कीमतों में आए इस उतार-चढ़ाव से थोक कारोबारी असमंजस की स्थिति में हैं। वह एक-दूसरे व्यापारी से विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। किराना व्यापारी महेश सैनी ने बताया कि जब तक थोक और खुदरा दोनों बाजारों में दरें पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक ग्राहकों और दुकानदारों के बीच संशय बना रहेगा। वहीं खुदरा व्यापारी रवि गोस्वामी ने बताया कि यदि चीनी के दामों में स्थिरता आती है, तो आगामी त्योहारों के मौसम में आम जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.