• Sun. Sep 6th, 2026

छटीकरा पर दरोगा से अभद्रता करने वाले टेंपो चालक की तलाश में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Sep 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत के गांव छटीकरा अंडरपास पर यातायात नियम का उल्लंघन करने पर टोके जाने से नाराज टेंपो चालक ने ट्रैफिक दरोगा के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि चालक ने दरोगा पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए उनकी वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है। ​यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे वह वृंदावन रोड छटीकरा तिराहे पर यातायात संचालन ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान अंडरपास छटीकरा रोड पर एक लाल रंग का ऑटो नियमों के विरुद्ध बीच सड़क पर सवारियां भरकर खड़ा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। ​जब दरोगा ने यातायात अधिनियम के तहत ऑटो का फोटो खींचकर उसे वहां से हटाने के लिए कहा, तो चालक दरोगा पर भड़क गया और उन पर रिश्वत मांगने के बेबुनियाद आरोप लगाकर अभद्र टिप्पणियां करने लगा। उसने दरोगा की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ​जैत थाना पुलिस ने यातायात उपनिरीक्षक की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और छवि धूमिल करने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अभिनंदन कुमार राजपूत को सौंपी गई है और पुलिस आरोपी टेंपो चालक की तलाश कर रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.