हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। द्वारिकापुरी में हर वर्ष बरसात के दौरान उनके घरों में नाले का गंदा पानी घुस जाता है, जो बारिश बंद होने के बाद भी कई घंटे तक जमा रहता है। इससे न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, बल्कि घरों की दीवारें, फर्श और जरूरी सामान भी खराब हो जाते हैं। इस विकट समस्या के पीछे मुख्य वजह पीछे के इलाके के बरसाती पानी का बीएसए कॉलेज पुलिया की ओर से निकलना बताया जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नाकाफी होने के कारण कॉलोनी में पानी भर जाता है। लोग बताते हैं कि नगर निगम को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके कारण लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। द्वारिकापुरी वासियों का कहना है कि वह हर बरसात में यही मुसीबत झेलते हैं। अब पानी से ज्यादा डर बीमारियों और घरों की बर्बादी का है, इसलिए कुछ लोग यहां से दूसरी जगह चले गये हैं तो कुछ ने अपने परिवार के कुछ लोगों को दूसरी जगह भेज दिया है और बरसात में खुद भी वहां चले जाते हैं। द्वारिकापुरी वासियों की मांग है कि स्थानीय प्रशासन और नगर निगम जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करे, जिससे लोग अपने अपने घरों में सुरक्षित रह सकें और पलायन करने को मजबूर ना हों। कंकाली के कुण्ड में अब नहीं जाता पानी :द्वारकापुरी वासियों की समस्या तब से और विकराल हो गई है जब से पुरातत्व विभाग द्वारा कंकाली वाले कुण्ड का जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके चलते पुरातत्व विभाग ने कुण्ड के चारों ओर मजबूत बाउंड्रीवाल कर दी गई है। पहले बरसात का पानी कुण्ड में चला जाता था, जिससे द्वारकापुरी में जल भराव कम होता था। अब कुण्ड में बरसात का पानी नहीं जा पाता है और वह द्वारकापुरी में ही भरा रहता है। बड़े नालों का जंक्शन बना दिया है ये क्षेत्र स्थानीय लोगों ने बताया कि जेनर्म योजना के तहत शहरी क्षेत्र में जल भराव रोकने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत कई बड़े नालों का निर्माण कराया गया।
7455095736
जलभराव से त्रस्त द्वारिकापुरी के लोग कर रहे पलायन
