हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । गोवर्धन ब्लॉक संसाधन केंद्र में नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित चार दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित किया। एआरपी हरवीर सिंह ने एनसीईआरटी द्वारा विकसित आनंदमय गणित की समग्र समझ, पाठों की समझ और कालांशवार शिक्षण रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। एआरपी मुरारी लाल उपाध्याय एवं एआरपी देव कुमार ने संयुक्त रूप से कक्षा-1 व 2 के लिए पहली बार शामिल की गई एनसीईआरटी की अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक मृदंग-1 और मृदंग-2 की बारीकियों को समझाया। वहीं ट्रेनर नरेंद्र तिवारी ने हिंदी की नवीन पाठ्यपुस्तक, कार्यपुस्तिका और शिक्षक संदर्शिका की पूर्ण जानकारी देते हुए 25 सप्ताह की कालांशवार रणनीति, साप्ताहिक आकलन और आकलन ट्रैकर भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करें।
7455095736
गोवर्धन में एफएलएन प्रशिक्षण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
