हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन मेंश्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों में कहीं आधी रात तो कहीं दिन में भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन का समय निर्धारित करने के साथ ही ठाकुरजी के लिए खास पकवान एवं अभिषेक के लिए दूध, दही, शहद, घी, शक्कर एवं जड़ी-बूटियों की व्यवस्था की जा रही है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 4 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे ठाकुरजी का महाअभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। इससे पहले सेवायत गोस्वामियों द्वारा भक्तों को मंदिर के चबूतरे पर श्रीकृष्ण जन्म की कथा श्रवण कराई जाएगी। इसके बाद वर्ष में केवल एक बार मंदिर में होने वाली मंगला आरती देर रात मंदिर के सेवायत फ्रेंकी गोस्वामी एवं गौरव गोस्वामी द्वारा की जाएगी। इसके बाद सुबह तक श्रद्धालु को ठाकुरजी के दर्शन हो सकेंगे। प्रेम मंदिर में रात 12 बजे होगा जन्माभिषेक मंदिर के व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी ने बताया कि मध्य रात्रि 12 बजे शंखध्वनि के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पुजारियों द्वारा गर्भगृह में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर एवं जड़ी-बूटियों से महाअभिषेक के बाद शृंगार आरती होगी। इससे पहले शाम से रात 12 बजे तक मंदिर परिसर में रासलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं को मुठिया के लड्डू प्रसाद में वितरण किया जाएगा। ठाकुरजी के लिए खास पकवान खरबूजे के बीज का पाग, धनिया की पंजीरी भी तैयार की जा रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
