हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से ट्रेन संख्या 14726 मथुरा-भिवानी पैसेंजर रवाना हो रही थी। इसी दौरान पीछे के जनरल कोच में एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठा और ट्रेन के गेट से लटक गया। एसीपी रोकथाम ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल हरकेश मीना ने खतरे को भांपते ही तत्काल यात्री को पकड़कर ट्रेन से सुरक्षित दूर खींच लिया। यात्री को कोई चोट नहीं आई, हालांकि वह घटना से बेहद घबरा गया था और अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। प्राथमिक उपचार से इनकार करने के बाद उसे सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ जवान की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की यात्रियों ने सराहना की। रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करने की अपील की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
