हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण के लिए जारी अदालती लड़ाई के बीच हिंदूवादी संगठनों द्वारा संतों के सान्निध्य में शिला पूजन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। प्राचीन सिद्ध भजन स्थली सुदामा कुटी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रजत शिला पूजन किया गया। रजत शिला पूजन के उपरांत नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हुआ है, उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के निर्माण की उनकी कामना है। उन्होंने रजत शिला पूजन को एक धार्मिक और सांस्कृतिक अभियान बताते हुए कहा कि यह शिला भविष्य में प्रस्तावित मंदिर निर्माण में उपयोग किए जाने के उद्देश्य से पूजित की गई है। दिनेश फलहारी ने बताया कि इस रजत शिला को देशभर के विभिन्न मंदिरों और गांवों में ले जाकर पूजन कराया जाएगा। उनका दावा है कि लगभग एक लाख गांवों में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मामलों के समाधान के लिए न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संविधान और न्यायालय के माध्यम से समाधान की अपेक्षा रखते हैं।रजत शिला पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजकों ने इसे सनातन समाज की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा आयोजन बताया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
